Site icon GIRIDIH UPDATES

ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों ओर से कई घायल

Share This News

जमुआ/ विकाश यादव

कोदम्बरी में ज़मीन विवाद में को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। दोनों ओर से करीब 10 लोग घायल हैं। जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम और सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना में एक पक्ष से राजेश कुमार वर्मा, रूपनारायण वर्मा, उर्मिला देवी, राजेन्द्र कुमार वर्मा घायल है। वहीं दूसरे पक्ष से जीवलाल प्रसाद वर्मा, ललिता देवी, भोला प्रसाद वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, विवेक वर्मा , सुनीता देवी घायल है।

इस बाबत एक पक्ष के राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि ज़मीन को लेकर जारी विवाद के बीच दूसरे पक्ष के द्वारा उसमें निर्माण कार्य रात के समय करवाया जा रहा था। जिसे वे लोग रोकने गए तो उनपर हमला कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष विवेक कुमार वर्मा ने पहले पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर बॉर्डर क्षेत्र रहने के कारण हिरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

Exit mobile version