गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में लवकुश जयंती समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

Share This News

लवकुश जयंती समारोह समिति के बैनर तले गुरुवार को सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में लवकुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आरंभ सर्वप्रथम कुशवाहा संघ के संरक्षक तिलक महतो ने झंडोत्तोलन व लवकुश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला परिषद मुनिया देवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड कुशवाहा महासभा के महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, समिति के संरक्षक विनय कुमार सिंह, संयोजक इंद्रनारायण प्रसाद और अध्यक्ष पूरन महतो सहित अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक इंद्र नारायण प्रसाद, रामदेव प्रसाद, हरिनंदन वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष दिगंबर दिवाकर, नगर अध्यक्ष बसंत कुमार वर्मा, रामचंद्र प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार विद्यार्थी, राजेश कुमार, नागेश्वर प्रसाद वर्मा, इंद्रनारायण लाल वर्मा, योगेश्वर महतो, रीतलाल प्रसाद वर्मा, रिंकू शर्मा, ममता वर्मा सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर ने किया।