गिरिडीह झारखण्ड

सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र ने जेईई एडवांस में पूरे भारत मे 370 रैंक लाकर गिरिडीह का नाम किया रौशन

Share This News

सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह के 12वीं के छात्र रोहन दास ने जेईई एडवांस 2021 में पूरे भारत में 370 CLR रैंक लाकर गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। रोहन दास इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ सुभाष पब्लिक स्कूल निर्देशक संजय कुमार सिंह, प्राचार्या विभा सिंह और विद्यालय के सभी शिक्षकों दिया है। इस दौरान सुभाष पब्लिक स्कूल के निर्देशक संजय कुमार सिंह ने रोहन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए। कहा है कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही विद्यार्थी को सफल बना देता है।

ये रोशन के मेहनत का ही नतीजा है जो उसने पूरे देश मे 370 रैंक लाकर गिरिडीह के साथ पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है, ये बड़े ही गर्व की बात है रौशन सुभाष पब्लिक स्कूल का छात्र है।वहीं रोहन के पिता दिनेश कुमार लाल दास एक सरकारी कर्मचारी है। जो गिरिडीह अंचल के राजस्व उप निरीक्षक के रूप के कार्यरत है। रोहन दास ने 12वीं में भी 94.6 % अंक प्राप्त किया है। रोहन बताते हैं कि इसके लिए उन्होंने हर रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई की। कोविड के दौरान ऑनलाइन व सेल्फ स्टडी तथा पिछले वर्षों के एग्जाम पैट्रर्न पर की गई तैयारी उसके लिए सहायक सिद्ध रही।