गिरिडीह झारखण्ड

यातायात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा चलाया जा रहा है टेंपो जांच अभियान, बिना कागजातों के चल रहे टेंपो चालकों पर गिरेगी गाज

Share This News
गिरिडीह यातायात पुलिस इस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान के तहत गिरिडीह के सर्कस मैदान के पास ऑटो वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य यातायात संबंधित कागज नहीं रहने पर कई टेंपो चालकों का फाइन काटा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि आगे से यातायात नियमों का पालन करते हुए टेंपो चलाएं। इंस्पेक्टर ने बताया कि 18 जनवरी से लेकर 17 फरवरी तक रोड सुरक्षा सप्ताह चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित कागजात नहीं रहने पर उनके अनुसार चालान काटा जाएगा। इस जांच टीम में यातायात इंस्पेक्टर के अलावे जिला परिवहन कार्यालय के कर्मचारी साकेत भारती, नगर थाना के कृष्णकांत कुमार व अन्य पुलिस जवान उपस्थित।