गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह आएंगे, कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान सज कर तैयार

Share This News

झारखंड के मुख्यमंत्री आज 12 अक्टूबर को गिरिडीह आएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह का झंडा मैदान पूरी तरह से सज गया है। मुख्यमंत्री यहां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का शुभारंभ करेंगे।

प्रशासनिक सूत्र की मानें तो 12.30 बजे मुख्यमंत्री गिरिडीह बोड़ो हवाई अड्डा आएंगे। 12.35 में हवाई अड्डा से प्रस्थान कर झंडा मैदान पहुंचेंगे। 12.45 बजे वे झंडा मैदान से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का शुभारंभ करेंगे और योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास,

परिसम्पति का वितरण के अलावा यहां सभा को सम्बोधित भी करेंगे। जहां अपराह्न 3 बजे स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। अपराह्न 3.45 में वे सर्किट हाउस से बोड़ो हवाई अड्डा जाएंगे। संध्या 4 बजे हवाई अड्डा से रांची के लिए उड़ान भरेंगे।