गिरिडीह झारखण्ड

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन, तय होगी झारखंड नव निर्माण की दशा और दिशा-प्रेम कुमार

Share This News

झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन कराने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसकी तैयारियों को लेकर इन दिनों झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के फाउंडर और प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार झारखंड भ्रमण पर हैं।गुरुवार को प्रेम गिरिडीह पहुचें और नगीना सिंह रोड स्थित एक आवास में प्रेस वार्ता की।इस क्रम में इन्होंने कहा कि झारखंड की दशा और दिशा तय करने के साथ-साथ झारखंड के नव निर्माण की दिशा में ग्लोबल झारखंड कन्वेंशन मील का पत्थर साबित होगा।

गौरतलब है कि झारखंड इंटेलेक्चुअल फ़ोरम के द्वारा 26 नवंबर को मुम्बई में झारखंड स्थापना दिवस समारोह मनाया गाया।इसके मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा रांची की मेयर और राष्ट्रीय भाजपा की मंत्री डॉ आशा लकड़ा थी।जिसमे गिरीडीह समेत झारखंड के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गाया I इसी क्रम में दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में सरहुल के पावन अवसर पर झाड़खंड ग्लोबल कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है।इसके मुख्या अतिथि गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया जा रहा है Iबताया गया कि झारखंड को टेक्नो पार्क में बदलना है, और झारखंड में एक राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल सेटअप तैयार करना यानी राज्य स्तर का एक हॉस्पिटल का निर्माण करवाना है तथा झारखंड की प्राकृतिक विरासत में पर्यटन को कैसे बढ़ाया जाए। इस विषय पर यह कार्यक्रम हो रहा है I कार्यक्रम में देश और दुनिया में जो झारखंड के प्रमुख लोग हैं। जिन्होंने देश दुनिया में अपना एक कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसे लोगों की सहभागिता अपेक्षित है और उनको बुलाया जा रहा है I

बता दें कि प्रेम कुमार झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के संस्थापक व अध्यक्ष होने के साथ साथ प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है।ये मूलत गिरिडीह देवरी थाना क्षेत्र के घोरंजी मंझलाडीह के निवासी बैकुंठ पांडे के सुपुत्र है।