Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का हुआ विस्तार

Share This News
झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट बीते कई वर्षों से झारखंड के लोगों के हित में सेवा करने हेतु ट्रस्ट का निर्माण गुजरात राज्य के सूरत में सभी झारखंडी भाइयों ने मिलकर किया। इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव वर्मा को चुना गया बताया गया कि इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में जैसे मजदूरों से लेकर शिक्षा के क्षेत्र तथा हमारे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को आर्थिक मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ के रूप से सहायता प्रदान करना है।
जो केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि हर राज्यों में झारखंडी भाइयों को सारी तरह से सहायता प्रदान करना और ट्रस्ट का विस्तार करना आज गुजरात में ट्रस्ट के कार्यों को देखते हुए अब ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी गण के द्वारा निर्णय लिया गया की पूरे भारत में ट्रस्ट का विस्तार किया जाएगा जिसका पहला कदम झारखंड से शुरू किया गया। आज झारखंड में जूम मीटिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों ने निर्णय करके झारखंड में निम्न पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की जिसमें गोविंद वर्मा (राष्ट्रीय शिक्षा और सामाजिक सलाहकार)
सुमित राज मौर्य (झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष)
रशीद इकबाल( झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष)
प्रिंस कुमार वर्मा (प्रदेश मीडिया प्रभारी )
चंद्रदेव कुमार (जिला उपाध्यक्ष
गिरिडीह )
प्रमोद कुमार (जिला सचिव गिरिडीह )
के नामों की घोषणा की गई।
Exit mobile version