Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो फरवरी से छाएंगे बादल, पांच तक बारिश की संभावना

Share This News

नए साल 2022 के पहले महीने जनवरी में माैसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड के माैसम में बीच-बीच में बेमाैसम की बारिश हो जा रही है। अब एक बार फिर झारखंड के माैसम में बदलाव के आसार हैं। यह बदलाव फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। दो फरवरी से ही माैसम का मिजाज बदलने लगेगा। 3 से 5 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

इसके मद्देनजर माैसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह बदरालव राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

Exit mobile version