Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड के कई जिलों में अलर्ट जारी, बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

Share This News

रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालि‍क मौसम अलर्ट जारी की है। इसके मुताबिक झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी चलने वाली है। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात होगा। साथ ही, बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसका असर चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, धनबाद, गिरिडीह, पलामू जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

Exit mobile version