Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड के मौसम में होगा बदलाव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share This News

झारखंड के मौसम में कल से बदलाव होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अनुसार 15 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन भी होगा।

Exit mobile version