गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड वोमेन्स हॉकी एशियन चैंम्पियन्स ट्रॉफी पहुंची गिरिडीह, डीसी ने किया अनावरण

Share This News

झारखंड में होने वाले झारखंड वोमेन्स एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी आज गिरिडीह पहुंची। टॉफी के गिरिडीह पहुंचने के बाद आज ट्रॉफी का गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अनावरण किया।

इस दौरान डीसी श्री लकड़ा ने मौके पर मौजूद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की आज बहुत ही गर्व की बात है की झारखंड में झारखंड वोमेन्स एशियन हॉकी चैम्पियन्शिप का आयोजन किया जा रहा है।

डीसी श्री लकड़ा ने खिलाड़ियों से कहा की गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों में भी काफी प्रतिभा है, निश्चित रूप से यंहा के खिलाड़ी भी आगे चलकर देश का नाम रौशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।