गिरिडीह झारखण्ड

झामुमो जिला कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी की मनाई गई 271 वीं जयंती

Share This News
गुरुवार को जिला कार्यालय गिरिडीह में वीर स्वतंत्रता सेनानी जबरा पहड़िया उर्फ तिलका मांझी की 271 वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं जिलासचिव महालाल सोरेन कर रहे थे। सर्वप्रथम तिलका मांझी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि व स्मरण किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि तिलका मांझी का वास्तविक नाम जबरा पहड़िया ही था। जो आजादी की लड़ाई के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। अंग्रेजी हुकूमत व महाजनी प्रथा से पीड़ित होकर इन्होंने विद्रोह का रास्ता चुना और संताल हुल की नींव रखी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, गौरव कुमार, भैरो वर्मा, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, मो० अनवर, मो० हारून सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।