Site icon GIRIDIH UPDATES

झामुमो जिला कार्यालय में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता टेकलाल महतो की 75वीं जयंती मनाई गई

Share This News
FacebookWhatsappTwitter
गिरिडीह बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सोमवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व० टेकलाल महतो की 75वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। सर्वप्रथम स्व० टेकलाल महतो जी के तस्वीर पर पुष्प माला पहनाया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि टेकलाल बाबू झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाई।

इन्होंने गुरुजी के साथ हर आंदोलन में कदम से कदम मिला कर साथ चले थे। 1985 में ये मांडू से विधायक चुने गए और लगातार 5 बार विधायक व संसद भी बने। साथ ही इन्होंने हर पल झारखंड को आगे बढ़ाने में अपना यहम योगदान दिए। बताया गया कि झामुमो गिरिडीह जिला परिवार को इनकी कमी हमेशा महसूस होती है। कार्यक्रम में भूतपूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद , मो० चांद रशीद, संजय वर्मा, अभय सिंह, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, आनंद मिश्रा, बृजमोहन तुरी, मो० हारून, गोपाल शर्मा, राकेश रंजन, पवन सिंह, विष्णु यादव, गोविंद यादव, हृदय सिन्हा, कौलेश्वर सोरेन, महावीर मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version