Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: कई लोगो ने थामा झामुमो का दामन, कार्यक्रम आयोजित कर फुल मालाओं से किया गया स्वागत

Share This News
बस स्टैंड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कई नेता कार्यकर्ता अन्य पार्टियों को छोड़कर झामुमो का दामन थामा। साथ ही कई कार्यकर्ता बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के फैसले से रुष्ट होने के कारण व उनके फैसले को झारखंड विरोधी बताया गया। झामुमो के सभी नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर जोरदार रूप से स्वागत किया गया। बताया गया कि हम लोगों ने केंद्रीय अध्यक्ष झामुमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भरोषा जताते हुए झामुमो का दामन थामा।
झामुमो पार्टी ज्वाइन करने वाले में मंजूर अंसारी, ताहिर हुसैन, सुलेमान अंसारी,हनीफ अंसारी, जलाल अंसारी, अजीज अंसारी, सत्तार अंसारी, इसराइल अंसारी, सुलेमान अंसारी, करामत अंसारी, पंकज कुमार कंधवे, महेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार, खलील अंसारी, बबलू अंसारी, रवि कुमार, सिकंदर अंसारी, सगीर अंसारी, गजनी अंसारी, नबी अंसारी, इस्माइल अंसारी, जाकिर अंसारी शामिल थे। वहीं इस कार्यक्रम में अजित कुमार पप्पू, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, अभय सिंह, राकेश रंजन, रोकी सिंह, चांद रसीद, मो० अकील अख्तर, गोपाल शर्मा, उदय सिंह, दिलीप रजक, डब्लू, सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Exit mobile version