गिरिडीह झारखण्ड

झामुमो कार्यलय में जयंती के मौके पर याद किये गए विनोद बिहारी महतो

Share This News

झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में झामुमो के संस्थापक सदस्य सह महान शिक्षाविद सह समाजसेवी स्व बिनोद बिहारी महतो की 99 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बिनोद बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की। संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू के विचार आज भी प्रषांगिक है।वे जीवन पर्यंत गरीबों एवं समाज के कमजोर लोगो की लड़ाई लड़ी।शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। वे हमेशा कहते थे कि पढ़ो तब लड़ो। उनके बताए मार्ग पर आज भी लोग चलते है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार,पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, दिलीप रजक,शोभा यादव,रॉकी सिंह,राकेश रंजन, असगर अंसारी,संजय राम,महताब मिर्ज़ा, बबली मराण्डी, बैजनाथ मुर्मू,अकील सोनू,मजीद अंसारी,राकेश सिंह, राजू अंसारी, मो. तारिक,अमित सिंह, मो. फरीद,सहित कई साथी उपस्थित थे।