गिरिडीह झारखण्ड

विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ झामुमो में शामिल हुए कई कार्यकर्ता, गिरिडीह विधायक ने माला पहनाकर किया स्वागत

Share This News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से प्रभावित होकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में विभिन्न पार्टियों से कई कार्यकर्ता शामिल हुए, इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

झामुमो कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा और सचिन शर्मा के नेतृत्व में मुख्य रूप से दीपक स्वर्णकार ,चेतन दास, दीपक दास, लालू यादव, पिंटू विश्वकर्मा, मोहम्मद नवाज, पिंटू दास, विक्रम विश्वकर्मा, सनी विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, पिंटू दास, राजेश राम, मोहम्मद आफताब, जानू ठाकुर आदि समेत कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा।