Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: झामुमो जिला कार्यालय में मना गुरुजी का जन्मदिन, केक काटकर मनाई गई खुशियां

Share This News
FacebookWhatsappTwitter
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन बस स्टैंड के समीप स्थित गिरिडीह झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गुरु जी को बधाई दी व उनके लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर गुरु जी के जन्मदिन का जश्न मनाया। साथ ही राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा झारखंड में किए गए विकास के कार्यों को भी बताया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिशोम गुरु का झारखंड की उन्नति में उनका यहम योगदान रहा है। जिसके कारण झारखंड आज आगे बढ़ रहा है। वहीं केक काटने के बाद सभी झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्धा आश्रम और अस्पतालों में फल का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महलाल सोरेन (जिला सचिव), भूतपूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रमिला मेहरा, अजित कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, चांद रशीद, अभय , रोकी सिंह, गोपाल शर्मा, राकेश रंजन, शेखर यादव, मो ० फिरोज, राकेश सिंह, शिवपूजन, प्रदोष कुमार, त्रिभुवन मंडल, रंजीत राम, उमाचरण दास, राजकुमार राय, दिनेश मंडल, मो० फरीद, मजीद अंसारी, बृज मोहन तुरी समेत सेकड़ो लोग उपस्थित थे
FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version