गिरिडीह झारखण्ड

झामुमो में सम्मिलित हुए कई कार्यकर्ता, गिरिडीह विधायक ने किया सभी का स्वागत

Share This News
गिरिडीह के झामुमो जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। वहीं बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। कार्यक्रम में पचम्बा निवासी गिरधारी डालमिया के साथ साथ शहरी क्षेत्र के लगभग 50 लोगो को दिसोम गुरु शिबू सोरेन एवं झामुमो के नीति सिद्धान्तों को अपनाते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोनू ने कहा कि नए साथियों के आने से झामुमो को शहरी क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। साथ ही आने वाले समय मे झामुमो सिर्फ गिरिडीह ही नहीं राज्य में नम्बर वन पार्टी बनेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए लोगो के आने से झामुमो मजबूत हो रही है। वार्डवार पार्टी में नए कार्यकर्ता जुड़ रहे है।
शहरी क्षेत्र में जहां पार्टी का जनाधार कम था वो धीरे धीरे मजबूत हो रहा है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगो में दिलीप गोश्वामी, मुन्ना आयात, मो० इरशाद, अरुण पासवान, पप्पू तुरी, श्मीर अंसारी, अयाज अंसारी, सकील अंसारी, संजीव, राजा, संदीप, राजेश व अन्य लोग शामिल थे। वहीं आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, अजित कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, कौलेश्वर सोरेन, अभय सिंह, राकेश रंजन, पप्पू रजक, रोकी सिंह, शोभा यादव, आनन्द मिश्रा, चाँद रशीद, उमाचरण दास, नूर मुखिया, राधेश्याम मादक, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, ताज हुसैन, मो० सिराज, गोपाल शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।