गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह झामुमो ने भी धूमधाम से मनाई नेताजी की जयंती, नेताजी के बलिदान को किया गया याद

Share This News

देश भर में आज महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। गिरिडीह में भी कई स्थानों पर नेताजी को याद किया गया। झामुमो जिला कार्यालय में भी शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने बारी बारी से नेता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि नेताजी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और देशवासियों को एक नई दिशा दिखलाई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, राकेश रंजन, अभय सिंह, दिलीप रजक, चांद रशीद, मो० शमीम, मो० डब्लू, शोभा यादव, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, आनंद मिश्रा, रॉकी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।