झामुमो जिला कार्यालय में आज शनिवार को महिला मोर्चा द्वारा गिरिडीह जिला में झामुमो का 52वाँ स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमिला मेहरा ने की।
इस दौरान प्रमिला मेहरा ने कहा कि ये स्थापना दिवस गिरिडीह जिला के लिए ५२ वाँ स्थापना दिवस है साथ में विधायक गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन के लिए उनके राजनीतिक जीवन शुरू करने का पहला वर्षगांठ भी है इसलिए इसबार महिलाओ का योगदान हर वर्ष की भांति इस वर्ष बढ़कर रहेगा। इसके लिए हमलोगों को युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाकर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में महिलाओं को स्थापना दिवस में आने के लिए निमंत्रण देना होगा तब ये स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहे को सजाया जाएगा ताकि लोगों अपना शहर भव्य लगे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न जगहों पर भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री शामिल होंगे।
बैठक में जिला परिषद सदस्य हंगा मुनि मुर्मू, पूर्व जिला परिषद सदस्य बबली मरांडी की निवर्तमान सचिव ज्योति सोरेन, अनामिका मुर्मू, अंजलि किसको, प्रमिला देवी, शांति मुर्मू, पूजा मुर्मू, किरण देवी, सुमित्रा देवी, आसमा खातून, आशा देवी, जीलानी बानो, नंदा सिंह, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, मीरा देवी, सरिता देवी, पानू देवी आदि शामिल हुई।