गिरिडीह

कल गिरिडीह में मनेगा झामुमो का स्थापना दिवस, झंडा मैदान में 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना, सीएम समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Share This News

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52 वां स्थापना दिवस समारोह 4 मार्च को गिरिडीह शहर में होगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। समारोह को लेकर शहर को सजाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में होगा।

आयोजन में गिरिडीह सहित सहित आसपास के जिलों से भी करीब 25 हजार लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। इस बार गिरिडीह को सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि मंत्री का पद भी मिला है। लिहाजा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू खुद इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

स्थापना दिवस पर लोक कलाओं का अद्भुत संगम भी इस बार देखने को मिलेगा। पद्मश्री मुकुंद नायक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ कई खोरठा और संताली जगत के लोक गायक भी शामिल होंगे। इनके अलावा महिलाओं की सामूहिक नृत्य भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर मुख्य मंच के ठीक आगे एक मंच तैयार किया जा रहा है। जहां से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply