Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

Share This News

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा साहू समाज भवन, हुट्टी बाजार गिरिडीह में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों के द्वारा दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव धर्म प्रकाश के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ( अधिवक्ता) ने कहा कि गांधीजी हमेशा सत्य और अहिंसा पर विश्वास करते थे। जब वे देश लौटे तो देखें कि अंग्रेजों के शासन में देशवासियों पर अत्याचार हो रहा हैं।इसलिए वे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हो गए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाए। लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की स्थिति को देखते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को समृद्धशाली बनाएं। उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी इस देश के धरोहर थे, जिनके अतुलनीय योगदान से देश समृद्ध और मजबूत हो पाया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू ने कहा कि साहू समाज के लिए गर्व की बात है कि महात्मा गांधी जी समाज से ताल्लुक रखते थे। कार्यक्रम को संयुक्त सचिव प्रो0 मुकेश कुमार साहा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता (अधिवक्ता), संगठन सचिव देवेंद्र कुमार गुप्ता, संरक्षक गौरी शंकर साहू, नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश साहा आदि ने संबोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को आज पूरा विश्व मान रहा है। अभी हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो वाइडन ने कहा कि मैं अपने देश को गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर विकास करूंगा। आज भी गांधी जी के सिद्धांत प्रासंगिक है। तत्पश्चात गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा ए एन एम स्कूल वराहमोरिया में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। उक्त स्कूल में 25 फलदार वृक्ष लगाया गया। कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद साहू, संयुक्त सचिव मनोज साव, नगर सचिव मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश साहू, सीताराम साहू भुनेश्वर साहू अजीत साहू, गिरिडीह पश्चिमी के सचिव मनोहर साव, सोनू साहू ,अजय साहू लोकेश साहू, विक्की साव ,श्याम सुंदर गुप्ता, बंटी साहू सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Exit mobile version