गिरिडीह झारखण्ड

कला संगम का तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share This News

कला संगम के तत्वावधान में मोती सिनेमा हॉल में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा स्मृति अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य, शास्त्त्रीय नृत्य व मॉडर्न नृत्य प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घटान मुख्य अतिथि गांडेय के पूर्व जयप्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि उप मेयर प्रकाश राम, संरक्षक राजेंद्र बगेडिया, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ परिमल सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज ताह, राजीव सिन्हा, सचिव सतीश कुंदन व निर्णायक अशोक मानव, मो. निज़ाम, वैशाली राठौर, प्रदीप यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. वर्मा ने कहा कि कलाकार कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में कलाकारों को उभारने का काम कला संगम कर रही है। गिरिडीह जैसे छोटे शहर में यह कार्यक्रम होना शहर को बहुत बड़ा बना देता है। भाजपा की सरकार के दौरान यहां कला भवन बनाने का प्रयास किया गया था। जिसे आज भी जारी रखे हुए हैं। अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कला संगम की स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बातों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया ने कहा कि कला संगम पूरे देश के कलाकारों को मंच प्रदान करता है और प्रोत्साहन के साथ उन्हें संरक्षित भी करने का काम कर रहा है। प्रो. विवेकानंद कुशवाहा ने कहा कि कला संगम का यह महोत्सव सराहनीय है। इसलिए अपने पिता स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में इस कार्यक्रम को कराने के लिए तैयार हुए और हरसंभव हमेशा सहयोग किया जाता रहेगा। उपमेयर प्रकाश राम ने महोत्सव की सराहना की। प्रोग्राम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ परिमल सिन्हा ने किया। वहीं संचालन सचिव सतीश कुंदन द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत कला निकेतन धनबाद के समूह नृत्य से हुई। उसके बाद बंगाल की नृत्यांगना अदरीजा कुंडू ने भरत नाट्यम, अनन्या प्रसाद व इप्शिता गांगुली ने कत्थक, संस्थिता घोष, समग्न्या दास, व कई कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक नाटक की भी प्रस्तुति की गई। वहीं गायक अजय शिवानी ने भी कई गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्शन से उपस्थित लोग अभिभूत दिखें। साथ ही अपने को ताली बजाने से नहीं रोक पाए। मौके पर मुख्य सलाहकार कृष्ण कुमार सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, संगीत प्रमुख ऑरित चंद्र, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज मुन्ना, रबीश, शुभम, सिद्धान्त, विकास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।