गिरिडीह झारखण्ड

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय यज्ञ प्रारंभ

Share This News
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत के गरडीह, शहरपुरा में आज कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय यज्ञ प्रारंभ हुआ ! कलश यात्रा कलश यात्रा गरडीह के हनुमान मंदिर से निकलकर बनबिशुनपूरा होते हुए भिमाटांड के बगल में स्थित उत्तरवाहिनी नदी से जल लेकर वापस शहरपुरा होते हुए मंदिर पहुँचा। यह यज्ञ आज से शुरू होकर 11 अप्रेल तक चलेगा। इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति की और से काफी प्रयास किया गया है।
यज्ञ में आने वाले श्रद्धालू को एक मेला का आनंद मिले इसके लिए यज्ञ स्थल पर ब्रेक डांस, तारामाची, झुला इत्यादि मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। बता दे इन दो गांव के मिलकर किए जा रहे इस नो दिवसीय यज्ञ मे काफी संख्या मे दूसरे गांव के श्रद्धालू भक्त जन के आने संभावना है। वही यज्ञ स्थल सहित आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस यज्ञ मे प्रमुख भूमिका- अजय कुमार वर्मा, सुनील कुमार राणा , डॉ विनोद कुमार वर्मा,अनिल प्रसाद वर्मा, देवेंद्र प्रसाद वर्मा, मोहन प्रसाद वर्मा, रंजीत कुमार, कृष्णा वर्मा, दिनेश राणा, प्रभु कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, लोकन वर्मा एवं समस्त श्री राम भक्तगण के सहयोग से सफल होने जा रहा है।