Site icon GIRIDIH UPDATES

कल्पना सोरेन होंगी गांडेय विधानसभा से झामुमो उम्मीदवार, लोगों से कहा मैं आपसे मिलने आई हूं

Share This News

आगामी 20 मई को होने वाले गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो से उम्मीदवार होंगी। उसी को लेकर आज गांडेय विधानसभा के दौरे पर कल्पना सोरेन निकली हुई है।

इस दौरान कल्पना सोरेना का बेंगाबाद चौक, घुठिया, चपुआडीह, झलकड़िहा, डाकबंगला में भव्य स्वागत हुआ। बेंगाबाद आगमन के दौरान कल्पना सोरेन कर्मजोरा मोड़ स्थित सिद्धू कान्हु पार्क में सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद पूर्व विधायक सालखन सोरेन की समाधि पर भी इन्होंने मलयर्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में इन्होंने दिवंगत विधायक सालखन सोरेन की पत्नी से मिलकर उनका आशिर्वाद भी लिया।

Exit mobile version