गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा पिरटांड़ प्रखंड में किया गया कंबल वितरण

Share This News

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा पिरटांड़ प्रखंड की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू महासचिव धर्म प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू , उपाध्यक्ष श्यामसुंदर साहा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, गिरिडीह नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीरटांड़ प्रखंड इकाई के अध्यक्ष
सुरेश साहू मंच संचालन श्याम प्रसाद साहू ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।इसी के तहत आज का कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा जरूरतमंदों जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करता है। जिला महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कि हमें और अधिक संगठित और मजबूत होने की जरूरत है अगर हम संगठित मजबूत होते हैं तो इसका लाभ सिर्फ साहू समाज के लोगों को ही नहीं,अन्य समाज के लोगों को भी मिलेगा और हम एक एनजीओ की तरह काम कर पाएंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने कहा कि हमलोग अथक मेहनत करके जिले के तमाम प्रखंडों में साहू समाज भवन का निर्माण करवाए हैं ताकि समाज को संगठित होने में सहूलियत हो सके। उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हमारा समाज बहुत जल्द जिला मुख्यालय में छात्रावास का निर्माण करने में सफल हो पाएगा ताकि समाज के बच्चे को पढ़ने में कठिनाई न हो ।

उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद साहा ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड इकाई को मजबूत और संगठित करना है ताकि पूरे जिले में हमारा समाज संगठित और सशक्त समाज बनकर उभरे।
बैठक के बाद कड़ाके की ठंड को देखते हुए 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में सहदेव साहू सिन्टू कुमार, विजय साव, हीरा प्रसाद साव, प्रकाश साव, सुभाष कुमार ,गोपाल साव, मनीष कुमार ,सुमित कुमार , बिरजू साव, महेश कुमार साव,अमित साव, राजकुमार साहू ,जितेंद्र साहू ,संतोष साहू, मदन साव सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।