गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा बिरनी प्रखंड में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया

Share This News

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा बिरनी प्रखंड के अंतर्गत जनता जरीडीह, सिमराढाब पंचायत भवन पलौन्जिया तथा भरकट्टा बाजार में 400 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करती है। इस वर्ष भी हम लोग जिला के 7 प्रखंडों के 50 पंचायतों में कंबल वितरण का कार्यक्रम रखे हैं। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारा समाज कंबल वितरण के साथ-साथ कई सामाजिक कार्य करती है। उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हमारा समाज सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आज का यह कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। उपाध्यक्ष हरगौरी साहू ने कहा कि हमारा समाज मानव सेवा के कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय नकुल साहू वरीय अधिवक्ता के आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। विदित हो कि नकुल साहू जी का देहांत 10 दिसंबर को हो गया था।

कार्यक्रम में संरक्षक द्वारिका प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद साहा, व्यवसायिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद साहू ,प्रखंड सचिव लालमणि साहू ,मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव साहू ,मुखिया सावित्री देवी बांगरा कला पंचायत, भुनेश्वर साहू राज मनिया पंचायत आदित्य साहू दिनेश साव गुरुदेव प्रसाद, सिरमाडीह निवासी बानो साव, गिरधारी साव, दीपक कुमार, बबलू साव, सुनील साव, अजय साव सहित साहू समाज के कई लोग उपस्थित थे।