Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Share This News

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के उपलक्ष्य में गिरिडीह समाहरणालय सभागार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य 2022 निर्धारित किया गया है। राज्य से फाइलेरिया का उन्मूलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्षित है।

फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। और इसके वजह से पूरे बदन में सूजन आ जाती है जिसे हाथीपाव भी कहा जाता है। इसके रोकथाम एवं बचाव हेतु फाइलेरिया से संबंधित जितनी भी दवाएं हैं उनका सेवन स-समय कर लिया जाए। पूरे गिरिडीह जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। जिला स्तरीय बैठकों के साथ साथ प्रखंड स्तरीय बैठकों का भी आयोजन करते हुए सभी ट्रेनरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर फाइलेरिया से संबंधित दवाओं का सेवन करवाना सुनिश्चित करेंगे। फाइलेरिया के रोकथाम हेतु एम.डी.ए कार्यक्रम इस वर्ष 23 अगस्त से 27 अगस्त 2021 तक गिरिडीह जिला अंतर्गत मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लक्षित जनसमूह को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा।

Exit mobile version