गिरिडीह झारखण्ड

खबर का हुआ असर, वृद्धाश्रम वार्डन होगी बर्खास्त, जांच में पाई गई दोषी, जाने क्या है पूरा मामला

Share This News

स्नेह दीप आश्रम में बुजुर्गों से पैसे ठगी के मामले की खबर का असर हुआ। मामले को लेकर आश्रम संचालित करने वाली संस्था के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इस मामले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और निगम के पूर्व वाईस चैयरमेन राकेश मोदी ने संस्था के सचिव मनीष कुमार सिन्हा से वार्ता की जिसके बाद सचिव मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। वार्डन आरती सिंह से इस संबंध में पूछताछ की गई है।

वार्डन ने बुजुर्ग खेसमी देवी और नागेश्वर साव के खाते से पैसे निकालने की बात स्वीकार की है। दो दिनों के अंदर वार्डन को बुजुर्गों से लिये गए पैसे लौटाने का समय दिया गया है। बुजुर्गों के पैसे लौटा देने के बाद वार्डन को बर्खास्त कर दिया जाएगा। कहा कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ कुशल व्यवहार नहीं करने की शिकायत भी मिली है। स्थिति में सुधार किया जाएगा।

बता दें कि आश्रम की वार्डन आरती सिंह द्वारा दो बुजुर्गों के खाते से बदला फुसला कर 38 हजार रुपये की निकासी कारवा लेने का मामला सामने आया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संस्था के लोगों ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।