गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी ने कृषि कानून बिल वापस लेने के लिए किया हवन यज्ञ, जताया आक्रोश

Share This News
गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी किसान खेत मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा आज अंबेडकर चौक पर ‘हवन यज्ञ’ करके केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने के लिए आंदोलन किया। बताया गया कि कृषि कानून के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से हवन यज्ञ व धरना प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि इस हवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि प्राप्त हो, और देश के किसानों पर जबरन थोपे गए कृषि कानून बिल को अविलंब वापस लिया जाए। जिससे देश के पूंजीपतियों के हाथों में जाने से बचे।

कांग्रेस नेता समीर राज चौधरी ने बताया कि यह एक काला कानून बिल है। जो हमारे अन्नदाता किसानों के लिए बोझ बन गया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी इस बिल के कारण खेती करना छोड़ देंगे। तब लोग भूखे मारे जाएंगे। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिन्हा ने बताया कि 1 महीने से ऊपर इस बिल के लिए लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ पूरी कांग्रेस टीम खड़ी है। आंदोलनरत किसानों को सपोर्ट करते हुए आज हम लोगों ने हवन यज्ञ का आयोजन किए। ताकि प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि प्राप्त हो कि यह काला कानून अविलंब वापस लिया जाए। मौके पर नरेश पाठक, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, कमलनाथ सिंह, सहदेव तिवारी, बलराम यादव समेत कई लोग मौजूद थे।