Site icon GIRIDIH UPDATES

भव्य शोभा यात्रा के साथ कुल देवी मां मथुरासिनी पूजा की हुई शुरुआत, सैंडको की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

Share This News

गिरिडीह। माहुरी वैश्य समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी पूजा की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास से माहुरी वैश्य महासभा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा छात्रावास से निकलने के बाद शहर का भ्रमण कर वापस लौट गई। शोभा यात्रा में रथ पर सवार मां मथुरासिनि के स्वरूप में नन्हीं बच्ची आगे आगे चल रही थी।

जबकि रथ के पीछे सैंकड़ो श्रद्धालुओं का जत्था मां मथुरासिनी का जयकारा लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान मकतपुर रोड में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी और उनके समर्थकों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया।

शहर का भ्रमण करने के बाद शोभा यात्रा वापस माहुरी छात्रावास पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई। बताया गया कि मां मथुरासिनी की पूजा के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

Exit mobile version