Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: कुएं में मिला युवक का शव मौके पर पहुँची पुलिस, शव की नही हो चुकी पहचान

Share This News
गांडेय थाना क्षेत्र के गांधीनगर मैदान स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया है। जानकारी के अनुसार गांडेय के स्थानीय युवक बुधवार सुबह खेलने के लिए गांधीनगर मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान युवकों ने अचानक वहां स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी।
घटना के बारे में सुनते ही काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जिसके बाद इसकी सूचना नजदीकी थाना गांडेय को दी गई। सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
Exit mobile version