Site icon GIRIDIH UPDATES

एलआईसी के अधिकारी एवं कर्मचारी आज 1 घंटे के राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल पर रहे

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के समस्त अधिकारी ,विकास अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपने चार सूत्री मांगों को लेकर भोजनावकाश के पहले 1 घंटे का सांकेतिक हड़ताल किया। हड़ताल की अध्यक्षता संजय शर्मा तथा शंकर कुमार ने किया। हड़ताल के दौरान अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर धरने पर बैठा रहा तथा अपने मांगों के समर्थन में तथा सरकार और प्रबंधन के नीतियों के विरोध में नारेबाजी करता रहा।

हड़ताल के जानकारी देते हुए बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी के तमाम ट्रेड यूनियन के ज्वाइंट फ्रंट जिसमें क्लास वन अधिकारी संघ, विकास अधिकारी संघ ( एन एफ आई एफ डब्ल्यू आई )तथा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ शामिल है, कि आवाह्नन पर आज 1 घंटे का राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल आहूत की गई है। इस हड़ताल के माध्यम से अधिकारी विकास अधिकारी तथा कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को प्रबंधन के सामने रखा, जिसमें मुख्य रूप से 1 अगस्त 2022 से देय वेतन पुनर्निर्धारण पर तत्काल वार्ता प्रारंभ करना, एनपीएस कोष में प्रबंधकीय अंशदान 10% से 14% करना, सभी संवर्ग में नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करना तथा कर्मचारियों अधिकारियों के मुद्दे पर प्रबंधन की एक तरफा कार्यवाही बंद करना है। प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 1 घंटे की वाक आउट हड़ताल सिर्फ शुरुआत मात्र है।

इस हड़ताल में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, उमानाथ झा कुमकुम वाला वर्मा, डेनियल मरांडी,आनंद मोहन झा, विक्रम कुमार, अभय कुमार सुनील कुमार वर्मा प्रवीण कुमार हांसदा प्रीतम कुमार मेहता श्वेता राजेश कुमार रवि रंजन श्वेता कुमारी अंशु कुमारी सिंघानिया दिनेश कुमार राजाराम शेखर कुमार सिन्हा अंजलि श्वेता सोनी सिंह विनय कुमार विजय कुमार राजेश कुमार बिरसा मुंडा प्रभास कुमार अनिल कुमार वर्मा सुकृति बर्मन प्रज्ञा आनंद सुमित गुप्ता विकास पांडे अमित कुमार डे सरवर हुसैन दीपक कुमार नीरज कुमार सिंह कुलजीत कुमार दीपक कुमार पासवान पंकज कुमार माहेश्वरी वर्मा संजय कुमार शर्मा अरविंद मुर्मू सहित सभी अधिकारियों विकास अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterest
Exit mobile version