गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में सम्पूर्ण लॉकडाउन का दिखा व्यापक असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नटा

Share This News
गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन है। इस वजह से गिरिडीह में रविवार की सुबह से बाजार पूरी तरह से बंद दिखे। इस दौरान दवा दुकानों को छोड़ सभी दुकानों पर ताला लटका रहा।
इक्का-दुक्का दो पहिया व चारपहिया वाहनों को छोड़ वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद है। सारे लोग अपने अपने घरों में ही है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर सड़क पर दिख रहे हैं। इनके अलावे पुलिस की पेट्रोलिंग भी लागतार जारी है। सुबह से ही व्यस्त रहने वाले शहर की लाइफ लाइन कालीबाड़ी, बड़ा चौक, टावर चौक समेत अन्य स्थानों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहा।