गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश धर्म

रांची में शाम 5 बजे निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम

Share This News

रांची के जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। कई किलोमीटर लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज भगवान जगन्नाथ एकांतवास का त्याग भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ यात्रा पर निकलेंगे। जगन्नाथपुर के मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी के लिए रथ यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है।

करीब दो बजे तीन बिग्रहों को रथ पर आसीन कराया जाएगा और करीब पांच बजे रथयात्रा शुरू होगी। रांची में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए भव्य रथ का निर्माण किया गया है। रथ को खींचने के लिए 101 फीट की रस्सी भी तैयार की गई है। करीब दो माह से ओडिशा के पुरी से आए करीब एक दर्जन कारीगरों ने रथ को भव्य रूप दिया है।