गिरिडीह झारखण्ड

इस बार डोली पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी मां दुर्गा

Share This News

पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि का पर्व सात अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ होगा। इसे देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि में नौ दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दिन काे काफी पवित्र माना जाता है। माँ दुर्गा के डोली पर आने से इस बार मनुष्य और पशुओं में बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, हैजा जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही हाथी पर विदा होने से वर्षा का सूचक है। इसमें कहीं-कहीं काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ भी आ सकता है।

इस बार नवरात्रि की शुरूआत सात अक्टूबर गुरूवार से 15 अक्टूबर शुक्रवार तक है। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। पुराणों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। इस लिए सभी लोगों को नवरात्रि का इंतजार बेसब्री से करते हैं।