गिरिडीह झारखण्ड

रौशनी से जगमगाया शहर, श्रद्धा भाव से की गई माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना

Share This News

गिरिडीह। दीपोत्सव का पर्व दीपावली गिरिडीह में भी खूब श्रद्धा भाव से मनाया गया। दीपावली के अवसर पर एक और जहाँ पूरा शहर रौशनी से जगमगा गया। वहीं दूसरी तरफ सभी दुकानों प्रतिष्ठानों एवं घरों में माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना खूब श्रद्धा भाव से की गई। शाम होते ही शहर जगमगा उठा और माँ काली की पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। दीपावली के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों एवं दुकानों को रंग बिरंगी आकर्षक लाइट से सजाया गया। साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई।

दीपावली को लेकर बच्चों में भी खूब उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने पूरे हर्षो उल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। जमकर आतिशबाजी हुई और फुलझड़ियां जलाई गई। बच्चों द्वारा इस अवसर पर रॉकेट पटाखे भी फोड़े गए। रात के पहर आसमान रंग बिरंगे फुहारों से जगमगा उठा।