गिरिडीह। गिरिडीह के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब का गहरीकरन का कार्य जल्द आरंभ होगा। इसको लेकर पहल कर दी गई है। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को इस संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
विधायक ने नगर आयुक्त और निगम के जूनियर इंजीनियर को बरसात से पहले मान सरोवर तालाब के गहरीकरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। विधायक के इस पहल की स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया है और इस कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, गोपाल शर्मा, बाबुल प्रसाद गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।