Site icon GIRIDIH UPDATES

महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग का दुर्लभ संयोग, जाने इस योग का महत्व और समय

Share This News

इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष पंचग्रही योग बन रहा है। मान्यता है कि अगर इन शुभ संयोग में शिव जी की पूजा की जाए तो भगवान शिव भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। राहु वृषभ राशि, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा। यह ग्रहों की दुर्लभ स्थिति है और विशेष लाभकारी हैं।

*महाशिवारात्रि का पूजा मुहूर्त*

1 मार्च सुबह 11:47 से दोपहर 12:34 तक अभिजीत मुहूर्त।

दोपहर 02:07 से 02:53 तक विजय मुहूर्त।

शाम 05:48 से 06:12 तक गोधूलि मुहूर्त होगा।
पूजा या शुभ कार्य करने के लिए अभिजीत और विजय मुहूर्त को श्रेष्‍ठ माना गया है।

Exit mobile version