Site icon GIRIDIH UPDATES

महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गिरिडीह में महिला चौपाल का हुआ गठन, शालिनी वैशखियार बनी अध्यक्ष

Share This News

गिरिडीह के होटल निखर में महिला चौपाल का गठन व विस्तार किया गया। इस नए जिला कमेटी की नवोदित अध्यक्ष भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, उपाध्यक्ष आरती वर्मा, पुष्पा शक्ति के साथ महामंत्री तनूजा सहाय, मंत्री सुनीता शर्मा, कुसुम सिन्हा, कोषाध्यक्ष संगीता वैशखियार, सपना राय, माले नेत्री प्रीति भास्कर संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी का जिम्मा रेखा मिश्रा और ललिता बरनवाल को सौंपा गया। महिला चौपाल को लेकर नवोदित अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने बताया कि गिरिडीह में इस चाौपाल का गठन होना बेहद जरुरी हो चुका था।

जिले में महिला हिंसा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस महिला चाौपाल का मकसद सिर्फ घरेलू महिला से जुड़ी महिलाओं को परेशानियों से मुक्त कराना, कानूनन और हर तरह की स्वास्थ सुविधा दिलाना भी इस महिला चौपाल का मकसद होगा। इधर बैठक में सोना प्रकाश, पूनम बरनवाल, सोनी कंधवे, किरण पांडेय, कनक सिंह, रेखा तर्वे, मोनिका देवी और आशा चैरसिया समेत कई महिलाएं महिला चाौपाल में शामिल हुई।

Exit mobile version