Site icon GIRIDIH UPDATES

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी गिरिडीह के द्वारा कई महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share This News

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी गिरिडीह द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से गिरिडीह में सदैव उत्कृष्ट सेवा दे रही कई महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए महिलाओं में कबीर ज्ञान मन्दिर की गुरुमाता साध्वी ज्ञनानंद, शांति भवन की माता भगवती देवी, गिरिडीह की सुप्रसिद्ध डॉ मीता साव, डॉ शीला वर्मा, पूनम सहाय, शलिनी खोवाला को समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रोटरी के तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version