गिरिडीह झारखण्ड

महिला पत्रकार के घर चोरों ने किया हाथ साफ, करीब 5 लाख के जेवर और पैसे की हुई चोरी

Share This News

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह सहाना गली स्तिथ महिला पत्रकार रूपा गुप्ता घर में ताला लगाकर अपने पति और बच्चे के साथ दुर्गा पूजा के मौके पर अष्टमी की शाम अपने गांव जमुआ गयी हुई थी। आज सुबह जब यह लोग वापस अपने घर आए तो देखा की घर की खिड़की टूटी हुई है और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

वहीं गोदरेज भी टूटा हुआ था और उसमे रखा सारा कीमती सामान गायब था। रूप ने बताया कि करीब 4 से 5 लाख रुपए के जेवर और करीब 1 लाख रूपए कैश पर चोरों ने अपना हाथ साफ़ किया। वहीँ सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गयी है।