Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में मनाया गया महिला संगठन ऐपवा का 27 वां स्थापना दिवस

Share This News
समानता,सम्मान और नारी मुक्ति के आह्वान के साथ शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का 27 वां स्थापना दिवस एक कन्वेंशन के साथ हरिचक, पचंबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत आंदोलन के दौरान शहीद महिला साथियों को याद करते हुए और खगिया देवी के हाथों झंडोत्तोलन कर किया गया। जिसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री कौशल्या दास तथा संचालन रेणु रवानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जयंती चौधरी, पूनम महतो, सरिता महतो, मीना दास, सरिता साव, प्रीति भास्कर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान महिला नेत्रियों ने एक तरफ जहां महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के सवाल पर जोर देने की अपील की, वहीं कहा कि पुरुष सत्तात्मक समाज में अपना संपूर्ण अधिकार लेने के लिए महिला संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। कहा कि, महिलाओं को मौजूदा शोषण आधारित वयवस्था में अलग से भी शोषण का शिकार होना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया गया कि आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान 15 मार्च को महिला ग्रुपों की ऋण माफी सहित अन्य सवालों को लेकर झारखंड विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से गीता देवी, खगिया देवी, प्रीति भास्कर, उर्मिला देवी, मुनिया देवी, छुनकी देवी, गेनशी देवी, तारा देवी, कौशल्या देवी, हेमंती देवी, बॉबी देवी, किरण देवी, शबनम परवीन, उर्मिला देवी, चांदनी परवीन, सोनी देवी, गुड़िया देवी समेत बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद थीं।
Exit mobile version