Site icon GIRIDIH UPDATES

मंईयां सम्मान आयोजन: 56 लाख महिलाओं के खाते में इस माह आएंगे 5000 रु, जाने किस तारीख को आएंगे पैसे

Share This News

झारखंड की 56 लाख महिलाओं के खाते में इस महीने मंईयां सम्मान योजना के 5000 रुपए आएंगे। 2500 रुपए की पहली किस्त छह जनवरी को ट्रांसफर होगी, जबकि दूसरी किस्त 15 जनवरी को दी जाएगी। अब तक इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए मिलते थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि दोबारा उनकी सरकार बनने पर दिसंबर से यह राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में बढ़ोतरी का फैसला ले लिया गया।

इसके बाद 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान समारोह आयोजित कर इन्हें 2500 रुपए की पहली किस्त देने का फैसला लिया गया। नामकुम में समारोह होना था, जिसमें करीब तीन लाख महिलाओं के जुटने की उम्मीद थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया। इससे समारोह टल गया। अब छह जनवरी को फिर से समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

Exit mobile version