Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में केमिकल से नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का हुआ भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह की बिरनी थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब का भंडाफोड़ करने के साथ एक आरोपियों मनोज साव को गिरफ्तार भी किया है। एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि केमिकल से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर उसे विभिन्न होटलों और गिरिडीह जिले के बाहर अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित चरघरा गांव में मनोज साव के घर में छापेमारी की और नकली शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया।

मिली जानकारी के अनुसार एक एलबेस्टर मकान में मनोज साव केमिकल से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा था और उस नकली शराब को विभिन्न होटल में सप्लाई करने वाला था। गुप्त सुचना के आधार पर भरकट्टा पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मनोज साव को नकली अंग्रेजी शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वही उसके घर से छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतले, स्टिकर और ढक्कन भी बरामद किये हैं।

Exit mobile version