Site icon GIRIDIH UPDATES

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शक्ति ने कार्यक्रम आयोजित कर कन्याओं को दी विदाई

Share This News
मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शक्ति द्वारा रविवार को झागरी स्थित ब्राह्मण भवन में कन्या विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित कन्याओं को जरूरी सामान देकर विदाई दी गई। समारोह में महिलाओं ने बालिकाओं को साड़ी, गहने, पंखा, बर्तन और कई तरह के जरूरतमंद सामान देकर विदाई दी। इस कार्यक्रम की सफलता में आशा शर्मा, रूपा शर्मा, रेनू शर्मा, माया शर्मा, संगीता शर्मा, आदि महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा। बताया गया कि गरीबी के कारण बहुत सारी कन्याओं का विदाई सही ढंग से नहीं हो पाता है।
ऐसे में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शक्ति का प्रयास रहता है कि उन जैसे कन्याओं की विदाई सही तरह से हो। कार्यक्रम के दौरान सभी कन्याओं को सामान उपलब्ध करा कर विदाई दी गई। मालूम हो कि कुछ महीने पहले मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शक्ति ने इसी तरह के विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर कन्याओं को सामान भेंट कर विदाई दी थी। आज फिर से इस संस्था ने यह कार्यक्रम आयोजित कर कन्याओं को विदाई दी।
Exit mobile version