Uncategorized

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा ने किया सावन सिंघाड़ा का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने की मस्ती

Share This News

गिरिडीह। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा की तरफ से ब्राह्मण भवन में सावन सिंघाड़ा कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की तमाम महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

सावन सिंघाड़ा कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ महिलाओं ने भी खूब मस्ती की। इस कार्यक्रम को काफी धूम धाम से त्योहार की तरह मनाया गया।

कार्यक्रम में अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से सभी ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष संगीता शर्मा, सचिव आशा शर्मा, उपाध्यक्ष रेणुवर शर्मा, इंदु शर्मा, जया शर्मा, संगीता नायक, प्रियंका शर्मा, शोभा पालीवाल, उमा देवी, कृपा शर्मा, बबिता शर्मा, मधु शर्मा, सोनी शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।