Site icon GIRIDIH UPDATES

राष्ट्रीय कोर्फ़बाल प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह से चयनित हुए 2 खिलाड़ी, हरियाणा में खेला जाएगा मैच

Share This News
आगामी 31 मार्च से 3 अप्रैल तक हरीयाणा कोर्फबाल संघ एवं कोर्फबाल फेडेरशन ऑफ़ इंडिया की ओर से 32वीं सीनियर, 27 वीं जूनियर एवं 17 वीं सब जूनियर मिक्स्ड कोर्फबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रतन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनजमेंट कैंपस पलवल हरीयाणा में आयोजित होगा। जिसमें गिरिडीह के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। चयन किए गए प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग में प्रियांशु कुमार एंग प्रियांश कुमार शामिल है।
गिरिडीह कोर्फबॉल संघ के सचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि झारखंण्ड कोर्फबॉल संघ द्वारा 24 मार्च को रांची में एक चयन प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें गिरिडीह से दोनों खिलाड़ियो ने भाग लिया था। इस दौरान चयन प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी ने अपना स्थान झारखंण्ड टीम में बनाने में सफलता हासिल की। बताया गया कि दोनों खिलाड़ी झारखंण्ड टीम के साथ 28 मार्च को बोकारो से हरीयाणा के लिए प्रस्थान करेगी।
अमित स्वर्णकार ने बताया कि यह खेल बास्केट बॉल के जैसा ही खेला जाता है।
Exit mobile version