गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, ईट बनाने के लिए खोदा गया था गड्ढा

Share This News
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के पडरमनियां गांव पानी से भरे एक गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे में से पडरमनियां गांव निवासी झरी मंडल का 9 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेरनियां गांव निवासी हारो मंडल का 13 वर्षीय पुत्र राज कुमार मंडल बताया जा रहा है। दोनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे है।
घटना के संबंध में बताया जाता है। दोनों बच्चे दोपहर में घर के बगल घूमने के लिए निकला था। घर के बगल महज कुछ ही दूर पर ईटा बनाने को लेकर एक बृहद गड्ढा बनाया गया था जिसमें पानी भरा हुआ था। जिसमे खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंचे बिरनी थाना प्रभारी शरमानंद सिंह ने कहा कि घटना की अभी जांच चल रही है फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है।