Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ की हुई बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

Share This News

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ की एक बैठक संघ के सचिव रमेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया। टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए अविनाश यादव को टूर्नामेंट चेयरमैन नियुक्त किया गया तथा अभिषेक आनंद, शम्स आलम, उज्जवल सिंह, प्रतीक सिन्हा एवं रोहित राज को सदस्य के रूप में चुना गया।

इसके साथ ही अप्रैल माह में होने वाले झारखंड अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन समिति गठित की गई। बैठक में आम सहमति से संतोष तिवारी, आलोक रंजन, बबलू शर्मा एवं रेहान खान को चयन समिति का सदस्य बनाया गया।
आज के बैठक में जिला क्रिकेट संघ के सचिव रमेश यादव, सह सचिव तस्लीम खान, संतोष तिवारी, अजय तिवारी एवं रेहान खान, उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, बबलू शर्मा, नवीन सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिन्हा शामिल हुए।

Exit mobile version